Breaking News

रसोई गैस सिलेंडर अब हुआ महंगा, बोले अखिलेश यादव- भाजपाई जाएंगे तभी घटेगी महंगाई

लखनऊ। देशभर में शनिवार (7 मार्च) से गैस से सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई हैं. भारत में एलपीजी सिलेंडर अब महंगा हो गया है. ऐसे में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इस बीच विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है. फिलहाल इस बढ़ती महंगाई को देखते हुए राजनीतिक दलों की तरफ से भी प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं. ऐसे में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई. अखिलेश का यह बयान गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के ठीक बाद में आया है। अब देशभर में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये तक पहुंच गई है. सूत्रों के अनुसार, नई दर 7 मार्च से लागू हो चुकी हैं. वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में भी 115 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1883 रुपये में मिलेगा. सिलेंडर की कीमतों में यह नया बदलाव अप्रैल 2025 की कीमतों के बाद हुआ है।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …