लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र वितरित कियावहीं, उन्होंने खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले खिलाड़ियों को लक्ष्मण पुरस्कार और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘मेडल लाओ और सम्मान पाओ’ पहल के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया । सीएम योगी ने भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रवीण कुमार व पेरिस ओलंपिक में हाकी में पदक जीतने वाले राज कुमार पाल को पुलिस उप अधीक्षक के पद का नियुक्ति पत्र सौंपा। सीएम योगी ने सभी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि आप सबने उत्तर प्रदेश को गौरवांवित किया है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….