Breaking News

गाजीपुर: डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में ग्रेजुएशन सेरेमनी व PTM का हुआ भव्य आयोजन

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनिया में 24 मार्च 2026 को ग्रेजुएशन सेरेमनी एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर रुबीना खान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें डॉ. सुनील मिश्रा, अमित कुमार (HDFC बैंक मैनेजर, जखनिया), रामाधार गुप्ता (प्रधान, पदुमपुर), अशोक गुप्ता (प्रधान, जखनिया), राजू यादव (विधानसभा अध्यक्ष, जखनिया) रंगीला यादव (एडवोकेट) शमीम अंसारी, अशोक गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे। आए हुए सभी अतिथियों का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में PG से लेकर कक्षा 9 तक के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। “Celebrating Achievements & New Beginnings” थीम पर आधारित इस समारोह में विद्यार्थियों का उत्साह देखने योग्य रहा।

स्कूल के टॉप परफॉर्मर्स

विद्यालय ने विभिन्न कक्षाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया:

PG A: रागिनी कश्यप

PG B: आरोही

LKG A: आयुषी कश्यप

LKG B: आकृति यादव

UKG A: अद्विका भारती

UKG B: सिद्धि पाण्डेय

Class 1A: अद्विक कन्नौजिया

Class 1B: सिद्धि

Class 2: मुहम्मद गनी

Class 3: हर्ष कुमार प्रतीक

Class 4: सूर्यांश गुप्ता

Class 5: प्रज्ञा यादव

Class 6: प्रांजल यादव

Class 7: दिव्यांशु यादव

Class 8: सृष्टि कन्नौजिया

Class 9: रोशनी यादव

इन सभी टॉपर्स को विद्यालय की ओर से मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

PTM में हुई महत्वपूर्ण चर्चा

अभिभावक-शिक्षक बैठक में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर सहयोग की अपील की। इस कार्यक्रम में ज़्यादा संख्या में अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …