वाराणसी। क्षेत्र के भदहां कलां स्थित कृष्ण सुदामा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिन बेहद धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान कृष्ण सुदामा ग्रुप के चेयरमैन व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ विजय यादव ने बीएएमएस के प्रशिक्षुओं संग केक काटकर व स्क्रीन पर मुख्यमंत्री के कार्यों के चलचित्र प्रकाशित कर मनाया। इस दौरान डॉ विजय यादव व सभी प्रशिक्षुओं ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व लम्बी आयु की कामना की। केक काटने के पश्चात डॉ विजय यादव ने मुख्यमंत्री की तस्वीर को प्रतीकात्मक केक खिलाया। इसके बाद आपस मे केक व मिष्ठान्न खिलाकर खुशियां साझा कर जन्मदिन मनाया। बता दें कि डॉ विजय यादव मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बेहद करीबियों में शुमार हैं। अपने यूपी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री न सिर्फ उन्हें अपने साथ हेलीकॉप्टर में लेकर निकल जाते है, बल्कि अपने साथ अपने वाहन में ले जाकर आपसी नजदीकियों का परिचय देते हैं। डॉ विजय यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में डॉ मोहन यादव बेहतरीन मुख्यमंत्री के रूप में साबित हुए हैं और जनता की उम्मीदों पर खरे उतर रहे हैं। इस मौके पर युवा भाजपा नेता डॉ. अंकित यादव, वरिष्ठ सर्जन व बीएएमएस के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. प्रकाश राज सिंह, प्रो. डॉ. सुधीर पाण्डेय, डॉ. संदीप बरनवाल, डॉ. महाशांति शेखर शुक्ला, डॉ. विक्रमादित्य दुबे, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. हेमंत यादव, डॉ. प्रीती रंजन बेहरा, डॉ. सोनम, श्रीकांत यादव, पंकज यादव आदि रहे।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….