गाजीपुर। स्वामी विवेकानंद स्कूल, तुलसी सागर, प्रभात नगर कॉलोनी, गाजीपुर में सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों के साथ विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विद्यालय सदैव बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….