गाजीपुर। राजकीय गाजीपुर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, रौजा में सिल्वर जुबली पूरा छात्र सम्मेलन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में बैच 1995 से लेकर आज तक के सीनियर्स ने प्रतिभागय किया और पिछले 25 वर्षों में इस कॉलेज द्वारा की गई उन्नति और प्रगति को सराहा विद्यार्थियों ने एक क्रिकेट मैच, बैडमिंटन मैच, टेबल टेनिस भी खेला और अपने पुराने विद्यार्थी जीवन को फिर से याद किया। कई सुनहरी यादों को संजोए हुए इस कार्यक्रम में फिल्मी गीत, डांस, मिमिक्री आदि बहुत से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसकी जूनियरों ने बहुत सराहना की और तालियां बजा बजाकर अपने सीनियरों का उत्साहवर्धन किया सीनियरों ने भी उनको चिकित्सा जीवन के अपने संस्मरण सुनाए और एक अच्छे चिकित्सक बनने के गुर सीखाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय संस्कारधानी महाविद्यालय है और जो अपने शिक्षकों से संस्कार सीखता है वो होम्योपैथी विधा को आगे बढ़ाने का प्रयास करता है, उसमें पूरी लगन से लगा रहता है ईश्वर उसके हाथ में यश देते हैं। होम्योपैथी से सभी का भला होता है उन्होंने होम्योपैथिक की वैज्ञानिकता को भी प्रकाशित करने के लिए विद्यार्थियों का आवाहन किया। प्राचार्य प्रो डॉ राजेंद्र राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम में गोरखपुर, लखनऊ, बलिया, बक्सर, प्रयाग राज, कानपुर, वाराणसी आदि बहुत सी जगहों से पूरा छात्र शामिल हुए जो कि जिला अधिकारी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, वैज्ञानिक आदि पदों पर हैं।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….