Breaking News

गाजीपुर: बेमौसम बरसात से गेहूँ की फसलों को हुई है बड़ी हानिः प्रोफेसर रवि प्रकाश

 

गाजीपुर। गेहूँ की फसल कटाई मड़ाई के लिए  तैयार है!  मौसम के बदलते मिजाज के कारण वैमौसम बरसात होने से गेहूँ  की फसलों को  क्षति होने की सम्भावना है! प्रसार्ड  ट्स्ट मल्हनी देवरिया के निदेशक  प्रो. रवि प्रकाश मौर्य ने बताया कि गेहूँ की फसल बार बार बर्षा होने से नम हो जा रही है इस लिए मशीनों से कटाई करना संम्भव नही है! गेहूँ के दानें  इससे  पतले एवं कमजोर  होगे!  गेहूँ का उत्पादन प्रभावित होगा!यह बरसात अक्टूबर / जनवरी -फरवरी में लगाये गये गन्ने के लिए लाभदायक है! सब्जियों के लिए हल्की बारिस लाभदायक है!आम में गोली के आकार के फल लगे है यह  वर्षा आम के लिए  लाभदायक है क्योंकि पत्तियों की धुलाई हो जाने से कीट/ रोग लगने की सम्भावना कम होगी तथा फलों के विकास में सहायता मिलती है ! डा. मौर्य ने बताया कि जो फसलें पक कर तैयार है उनकी कटाई मड़ाई मौका मिलते ही कर आनाज सुरक्षित  घर में रख लें! तथा मौसम विभाग की भविष्यवाणी पर ध्यान देते रहे! आकाशवाणी, डी. डी. किसान  पर मौसम का हाल -चाल लेते रहे!कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस समय अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री से०  है जो समान्य से 9.0 डिग्री से. कम है! न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री से० जो समान्य से 1.9 डिग्री से.ज्यादा है! सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 86 प्रतिशत, न्यूनतम 64 प्रतिशत है! हवा की गति : 4.4 कि०मी०/घंटा, हवा की दिशा : उत्तरी-पूर्वी  है! वर्षा : 2.0 मि०मी० हुई है! आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंशिक/हल्के बादल छाए रहने  एवं कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।

Image 1 Image 2

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …