Breaking News

गाजीपुर-वाराण्सी फोरलेन हाइवे पर पर्यटन बस पलटी, महिला की मौत, तीन दर्जन घायल

गाजीपुर। गाजीपुर-वाराण्सी फोरलेन हाइवे पर नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारा ग्राम के समीप काठमाण्डू से दर्शन कर वाराणसी काशी विश्वनाथ बाबा का दर्शन करने लिए दो पर्यटन बस तेज रफ्तार से आ रही थी जिस पर करीब 91 यात्री सवार थे। नैसारा ग्राम के समीप एक बस डिवाइडर पर चढ गयी डिवाइडर पर करीब 50 मीटर तक घिसटने व  कई बार पलटने के बाद बस हाइवे पर विपरित दिशा में सीधा खड़ी हो गयी। बस मे सवार लगभग 40-45 लोग  बुरी तरह घायल हो गये। पलटने से किसी का हाथ टूटा तो किसी का पैर, किसी के सिर में चोटे आयी। एक महिला की गर्दन कुचल जाने से मौत हो गयी। करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह आहत हो गये। सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। बस का अगला तथा बाई तरफ का पुरा हिस्सा बुरी तरह टूट गया। यह संयोग ही था उस समय मार्ग खाली था अन्यथा भारी दुर्घटना के रूप में परिवर्तित हो जाता। नंदगंज पुलिस व सीओ भुङकुङा ने घटना का जायजा लेते हुए बस को हटवाया और घायलों को तत्‍काल इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …