Breaking News

गाजीपुर: संघ के तत्‍वावधान में 10 अप्रैल को आयोजित होगा कुटुम्ब प्रबोधन

गाजीपुर। कार्यकता कुटुम्ब प्रबोधन का कार्यक्रम शुक्रवार 10 अप्रैल को महुआबाग स्थित कान्हा हवेली पर मनाया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए जिला प्रचारक प्रभात ने बताया कि कुटुम्ब की संकल्पना से ही भारत की पहचान है, कुटुम्ब से ही हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान होती है जो सम्पूर्ण विश्व में अपनी अलग पहचान बनाये हुए है। इसी कुटुम्ब प्रबोधन को लेकर नगर क्षेत्र में कार्यक्रता कुटुम्ब प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को सांय 5 बजे महुआबाग स्थित कान्हा हवेली मे आयोजित है। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता का कुटुम्ब प्रबोधन कार्यक्रम के उदघाटन सत्र में क्षेत्रीय बौधिक प्रमुख पूर्वी क्षेत्र मिथिलेश मुख्य वक्ता करेगे एवं कुटुम्ब प्रबोधन के प्रान्त संयोजक सहदेव जी का उदबोधन होगा। संघ के सभी कार्यकर्ता प्रवेशिका के साथ अपने  माता, पिता, भ्राता, भगनि, भार्या व अन्य के साथ इस कार्यक्रम में शामिल रहेगे।

Image 1 Image 2

Check Also

टेरी पीजी कालेज गाजीपुर में बीसीए, बीबीए, एमसीए, एमबीए, ओ-लेवल में प्रवेश के लिए नामांकन फार्म जारी

गाजीपुर। विश्वविद्यालय एवं शासन के निर्देशानुसार समर्थ पोर्टल के तहत तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान …