Breaking News

गाजीपुर: प्राइवेट बिजलीकर्मी के मौत के मामले में जेई सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सिंगेरा उपकेंद्र से जुड़े ग्राम टोडारपुर में बिजली के करंट से प्राइवेटकर्मी की मौत के मामले में मृतक के बड़े भाई अ‍रविंद कुमार के तहरीर पर पुलिस ने जेई श्‍याम अवध यादव, लाइनमैन संजय, शटडाउन कर्ता अजय यादव, फोर्ट मैन ब्रजेश व मुख्‍तार यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ज्ञातव्‍य है कि टोडारपुर निवासी देवेंद्र यादव एवं हरेंद्र यादव ने अपने निजी कार्य के लिए इंदौर ग्राम निवासी सुड्डू राम बिजली मिस्‍त्री को पोल पर चढ़ाकर कार्य कराया जा रहा था। अचानक वह बिजली की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …