Breaking News

गाजीपुर: डीएम ने किया कुर्था, बूढ़े महादेव सैदपुर में कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण, कहा- लापरवाही बरतने पर होगी कठोर कार्रवाई

गाजीपुर। जनपद में संभावित बाढ एवं कटान के दृष्टिगत संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओ का स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने किया। जिलाधिकारी ने तहसील सदर अन्तर्गत कुर्था एवं तहसील सैदपुर अन्तर्गत बूढेनाथ महादेव मंदिर में चल रहे कटान रोधक कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता तथा मानकों के अनुरूप कार्य संपादन का गहनता से अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था  को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल पर उपलब्ध सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है, निर्माण कार्य ससमय तक पूर्ण करा लिया जाय, । जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा कार्य प्रगति की रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर रवीश गुप्ता, उपजिलाधिकारी सैदपुर ज्योति चौरसियां, अधिशासी अभियन्ता देवकली पम्प कैनाल राजेन्द्र प्रसाद, कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …