गाजीपुर। सत्यदेव ग्रुप आफ कालेजेज के चेयरमैन डा. सानंद सिंह ने यह दावा किया है कि एक ही परिसर में बीए, बीएससी, बीकाम बीबीए, बीसीए, एलएलबी, बीएड, बीपीएड, एमए, एमएससी, एमकाम, डीएलएड बीटीसी कोर्स की पढ़ाई उच्च कोटि के शिक्षकों और शैक्षणिक वातावरण में होता है। डा. सानंद सिंह ने बताया कि अपने पिता कर्मयोगी सत्यदेव सिंह के सपनों को पूरा करने के लिए 17 वर्ष पूर्व सत्यदेव डिग्री कालेज गांधीपुरम् बोरसिया फदनपुर गाजीपुर की स्थापना की गयी। अपने स्थापना काल से लेकर आज तक निरंतर प्रगति के पथ पर चल रहा सत्यदेव डिग्री कालेज पूर्वांचल के महाविद्यालयों में एक मील का पत्थर है। उन्होने बताया कि बीए में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, भूगोल, इतिहास, शिक्षाशास्त्र, गृह विज्ञान, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र और संगीत, एमए में हिंदी अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास, शिक्षा शास्त्र, गृह विज्ञान, राजनीति शात्र, समाज शास्त्र, बीएसी और एमएससी में गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान और वनस्पति विज्ञान के पाठ्यक्रम हैं। इसमे प्रेवश प्रारंभ हो गया है। उन्होने बताया कि कालेज के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने एनसीसी का सेंटर बनाया है। इसके अलावा एनएसएस में भी कालेज के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। बीएड कालेज कोड एसपी- 3121 से पास आउट बच्चे आज देश, प्रदेश में सेवा दे रहे हैं। बीएड में प्रवेश के लिए शीघ्र ही काउंसलिंग प्रक्रिया शुरु होगी। उन्होने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 7704905303, 7704905307, 7704905306 पर संपर्क कर सकते हैं।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….