Breaking News

गाजीपुर: पाक्‍सो का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे  आज दिनांक 17.06.2026 को प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव मय हमराह द्वारा करहर बुजुर्ग तिराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0149/2026 धारा 137(2),64(1),115(2),351(3) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट में वाँछित अभियुक्त सन्तोष यादव पुत्र उमाशंकर यादव निवासी ग्राम देवरिया थाना जमानिया जनपद गाजीपुर हालपता ग्राम वयेपुर देवकली थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर उम्र 40 वर्ष को घेराबन्दी करके पकड़ने का प्रयास किया गया तो वह जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग में अभियुक्त उपरोक्त के दोनों पैर में गोली लगी जिससे तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए ईलाज हेतु सी0ए0सी0 मरदह लाया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर एक कारतूस जिंदा व दो खोखा कारतूस 315 बोर, एक अदद मोटरसाइकिल अपाचे व 750 रुपये नगद बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-173/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही  है। घटना के अनावरण में यक्ष एप की भी मदद ली गई। लैगिंग अपराधों में पूर्व में जेल गये घटना स्थल के आस-पास रहने वाले अपराधियों की सूची बनायी गयी तथा घटना में उनकी संलिप्तता के विषय में गहनता से जांच पड़ताल की गयी जिससे घटना कारित करने वाले अभियुक्त को चिन्हित करने में सफलता प्राप्त हुई।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: 22 जून को होगी दिशा की बैठक

गाजीपुर! परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण महेन्द्र प्रताप यादव ने बताया है कि जनपद …