Breaking News

गाजीपुर: 1 करोड 65 लाख रुपये के हेरोईन के साथ तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवम् अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 16.06.2026 को उ0नि0 सत्येन्द्र सिंह चन्देल मय हमराहियान द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर गहमर सायर नहर पुलिया के पास से मु0अ0सं0 102/2026 धारा 8/21/27A/29 NDPS Act में वांछित हेरोईन तस्कर उपेन्द्र राय पुत्र शिवजी राय निवासी ग्राम बोहरमपुर थाना साहपुर जनपद भोजपुर (आरा) बिहार उम्र 34 वर्ष को 240 ग्राम हेरोईन मादक पदार्थ जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 01 करोड 65 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 104/2026 धारा 8/21/27A/29 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: 22 जून को होगी दिशा की बैठक

गाजीपुर! परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण महेन्द्र प्रताप यादव ने बताया है कि जनपद …