Breaking News

गाजीपुर: देवराज सिंह ठाकुर, नितेश सिंह भोनू सहित फरार सात अपराधियों पर पुलिस ने घोषित किया 25-25 हजार का इनाम  

गाजीपुर। सैदपुर ब्‍लाक प्रमुख हीरा सिंह यादव के उपर हुए प्राणघातक हमले में पुलिस ने फरार देवराज सिंह ठाकुर नि‍तेश सिंह भोनू सहित सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। इस संदर्भ में सैदपुर कोतवाली के कोतवाल अनिल कुमार सिंह पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि ब्‍लाक प्रमुख के उपर हुए हमले के मामले में फरार आरोपी देवराज सिंह ठाकुर, नितेश सिंह उर्फ भोनू सिंह, राजन सिंह, गोलू सिंह, सर्वेश यादव, गोविंद यादव, अमित यादव के खिलाफ 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। ज्ञातव्‍य है कि सैदपुर ब्‍लाक कार्यालय में प्रमुख हीरा सिंह यादव के उपर दबंगों ने प्राणघातक हमला किया। इस घटना में पुलिस ने कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: 22 जून को होगी दिशा की बैठक

गाजीपुर! परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण महेन्द्र प्रताप यादव ने बताया है कि जनपद …