Breaking News

गाजीपुर: वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। अदम्य साहस और शौर्य की प्रतीक वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालयसमता भवन पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। विचार गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व  दल के सभी कार्यकर्ताओ ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि‌अर्पित करते हुए देश और उसकी संप्रभुता की रक्षा करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव  ने रानी दुर्गावती को नमन करते हुए उन्हें शौर्य, पराक्रम का प्रतीक बताते हुए महान देश भक्त बताया। उन्होंने कहा हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश की  सेवा और रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की जरुरत है। उन्होंने कहा आज  फर्जी और झूठे देशभक्तों से देश को बचाने की जरुरत है। सत्ता मे बैठे लोग देश में झूठा इतिहास गढ़ रहे है । जिनका आजादी की लड़ाई मे कोई योगदान नही था उन्हें यह सरकार महिमामंडित करने का काम कर रही है और आजादी की लड़ाई में सर्वस्व न्योछावर करने वाले गाधी जी जैसे महापुरूषों के बारे में आये दिन अपमानजनक टिप्पणी की जाती है। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुदर्शन यादव,खेदन यादव, शिवशंकर यादव, ब्लाक प्रमुख हीरा यादव,रविंद्र प्रताप यादव, जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव, निजामुद्दीन खां,केशरी यादव,मदन यादव, राजेश यादव,सुग्गू यादव,रामाशीष यादव,आदि शामिल थे।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल यादव और संचालन जिला सचिव जयराम भारती कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: महिला मोर्चा की अध्‍यक्ष सरोज कुशवाहा व प्रदेश उपाध्‍यक्ष कृष्‍ण बिहारी राय को सरिता अग्रवाल व विनोद अग्रवाल ने दी बधाई

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा पार्टी के 55 …