Breaking News

वाराणसी: गंगा स्‍नान कर रहे युवक की डूबने से मौत

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चांदपुर निवासी 21 वर्षीय विशाल पुत्र बंशु बृहस्पतिवार की सुबह गंगा में स्नान के दौरान डूब गया। घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू हुई। दोपहर 1.00 बजे एनडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर 40 मिनट मशक्कत करने के बाद शव को बरामद किया। इसका बाद चौबेपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशाल सुबह करीब आठ बजे अपने तीन दोस्तों के साथ बभनपुरा स्थित गंगा घाट पर स्नान करने गया था। स्नान के दौरान चारों युवक हंसी-मजाक करते हुए गहरे पानी में चले गए। तीन साथी किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि विशाल गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रधान प्रतिनिधि संजय सोनकर ने स्थानीय पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना पर चांदपुर चौकी प्रभारी राघवेंद्र मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से युवक की तलाश शुरू कराई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के चार घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। जिससे लोगों में नाराजगी व्याप्त रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी।

Image 1 Image 2

Check Also

बीएचयू द्वारा संचालित विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति हेतु कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 3843 अभ्‍यर्थियो ने लिया भाग

वाराणसी! काशी हिन्दू विश्वविद्यालय द्वारा संचालित सेन्ट्रल हिन्दू बॉएज़ स्कूल, सेन्ट्रल हिन्दू गर्ल्स स्कूल, तथा …