गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर व अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सैदपुर के पर्यवेक्षण में, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, थाना सैदपुर पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सर्विलांस सेल की मदद से थाना सैदपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 410/25 धारा 61(2), 137(2) बी.एन.एस. (BNS) से संबंधित नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है तथा घटना में संलिप्त 02 मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थाना सैदपुर में दर्ज मामले में विवेचना कर रही म0उ0नि0 श्वेता कुमारी को सर्विलांस सेल के माध्यम से पीड़िता व अभियुक्तगण की लोकेशन जनपद वाराणसी के थाना चितईपुर अंतर्गत ग्राम नासीपुर सुसुआयी में होने की सूचना प्राप्त हुई। उच्चाधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर म0उ0नि0 श्वेता कुमारी मय हमराह मु०आ० अमित कुमार, आ० धर्मेन्द्र कुमार, रि०म०आ० जया त्रिपाठी व रि०म०आ० मुस्कान सिंह के साथ तत्काल वाराणसी के लिए रवाना हुई। स्थानीय थाना चितईपुर पुलिस के सहयोग से पुलिस टीम ने ग्राम नासीपुर सुसुआयी के पास स्थित कालोनी में दबिश देकर पीड़िता को सकुशल बरामद किया और मौके से अभियुक्तगण 1. सुमित पुत्र नगीना व 2. राज पुत्र नगीना (दोनों निवासी ग्राम नारायनपुर ककरही, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर) को हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दे दी गई है तथा पीड़िता को मेडिकल परीक्षण हेतु जिला महिला चिकित्सालय, गाजीपुर भेजा गया है। बाद गिरफ्तारी आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….