गाजीपुर। सैदपुर कोतवाल अनिल सिंह ने सैदपुर बाजार और कस्बे में अतिक्रमण कार्यो के खिलाफ चलाया अभियान। इस संदर्भ में कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि दुकानदार सड़क के पटरियों पर अपना सामान फैला देते हैं जिससे आवागमन बाधित होता है और जाम लगता है। इसी तरह चारपहिया वाहन, दो पहिया वाहन जो सड़क पर मनमाने ढ़ंग से खड़े और रास्ता जाम कर रहे हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गयी। उन्होने कहा कि किसी भी दशा में सड़क पर अतिक्रमण न हो।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….