Breaking News

अखंड भारत मिशन गाजीपुर के जिलाध्‍यक्ष बने प्रमोद सिन्‍हा

गाजीपुर। सामाजिक एवं राष्ट्रवादी विचारधारा पर कार्यरत अखंड भारत मिशन ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शिक्षाविद,अधिवक्ता,  वरिष्ठ पत्रकार एवं वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद कुमार सिन्हा को गाजीपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक अश्वनी शर्मा ने 15 जुलाई 2026 को आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा।उक्त पद की संस्तुति प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने की जिन्हे पूर्वांचल का प्रभारी भी नियुक्ति की गया था जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, प्रमोद कुमार सिन्हा की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता, समर्पण और मिशन के उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति 15 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी और उनका कार्यकाल 15 जुलाई 2027 तक निर्धारित किया गया है। संगठन की आवश्यकता एवं नियमों के अनुरूप इस अवधि में परिवर्तन भी किया जा सकेगा। मिशन ने स्पष्ट किया है कि जिला अध्यक्ष के रूप में प्रमोद कुमार सिन्हा संगठन के संविधान और नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करेंगे। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे ईमानदारी, अनुशासन और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मिशन की एकता, विस्तार और राष्ट्रहित के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नियुक्ति पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह पूर्णतः मानद (ऑनरेरी) दायित्व है और इसे किसी प्रकार की वेतनभोगी नियुक्ति या रोजगार नहीं माना जाएगा। पदाधिकारी को संगठन की आचार संहिता और संविधान का हर परिस्थिति में पालन करना होगा। अखंड भारत मिशन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रमोद कुमार सिन्हा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में गाजीपुर इकाई संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी। साथ ही सामाजिक जागरूकता, राष्ट्र निर्माण और जनसेवा से जुड़े अभियानों को नई गति मिलेगी तथा मिशन की विचारधारा जनपद के अधिक से अधिक लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगी।

Image 1 Image 2

Check Also

आयुष्‍मान भारत योजना में बड़े पैमाने पर धांधली, एक ही परिवार के सदस्‍यों को बार-बार भर्ती कर किए गए रुपये खर्च

लखनऊ। यूपी में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में अस्पतालों की बड़े पैमाने पर …