गाजीपुर। जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में निरंतर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 05.08.2026 को थाना गहमर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि खेमनराय पट्टी स्थित बभनिया इनार के पास एक युवक आने-जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें कर रहा है, जिससे महिलाओं एवं स्थानीय लोगों में भय एवं असहजता का वातावरण उत्पन्न हो रहा है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची, जहाँ एक व्यक्ति महिलाओं के प्रति अशोभनीय एवं अश्लील हरकत करते हुए पाया गया। पुलिस टीम द्वारा उसे तत्काल हिरासत में लिया गया । पूछताछ में उसने अपना नाम समर्थ सिंह पुत्र करुणेश सिंह, निवासी ग्राम गहमर पट्टी परमाराय, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 24 वर्ष बताया। अभियुक्त के विरुद्ध उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर थाना गहमर पर मु0अ0सं0 164/2026, धारा 296 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। नियमानुसार अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….