गाजीपुर। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सरोजेश सिंह ने बताया कि जिला सहकारी बैंक लि0, गाजीपुर के द्वारा कई लाभकारी बैंकिंग योजनाएं चलायी जा रही है जिसमे जिला सहकारी बैंक लि0, गाजीपुर के द्वारा अपनी सहकारी समितियां के माध्यम से 3.00 लाख तक राष्ट्रीयकृत बैंको से भी कम न्यूनतम 3 प्रतिशत की दर से फसली ऋण, पशुपालन एंव मत्स्यपालन ऋण की सुविधा। शाखाओं से सम्बद्ध समितियों के माध्यम से अपने सदस्यों को प्राथमिकता के आधार पर उच्चकोटि की उर्वरक, बीज, रसायन, कीटनाशक एवं मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत गेहूॅ एवं धान खरीद की सुविधा। जिला सहकारी बैंक लि0, गाजीपुर द्वारा अन्य राष्ट्रीयकृत बैंको की भाॅति व्यक्तिगत ऋण, वाहन ऋण, हाऊस ऋण, वेतनभोगी समितियों के माध्यम से ऋण दृष्टिबंधक कैश क्रेडिट लिमिट, एनएससी/केबीपी, सावधि जमाओं पर ऋण, तुलनात्मक दर पर ऋण की सुविधा। उन्होने बताया कि उक्त सम्बंध में जिला सहकारी बैंक लि0, गाजीपुर एवं उससे सम्बद्ध बी-पैक्स (सहकारी समितियों) के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ पाने के लिए निकटतम जिला सहकारी बैंक लि0, गाजीपुर की शाखा एवं बी-पैक्स (सहकारी समिति) से सम्पर्क करें।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….