Breaking News

पीजी कालेज गाजीपुर के प्रबंध समिति के अध्‍यक्ष डॉ. शशिकांत राय के निधन पर दी गयी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर (पी० जी० कॉलेज) प्रांगण में शुक्रवार को महाविद्यालय प्रबंध समिति डिग्री कॉलेज एसोसिएशन, गाजीपुर के अध्यक्ष डॉ. शशिकांत राय के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। प्रशासनिक भवन के सामने अपराह्न 1:30 बजे आयोजित इस सभा में बड़ी संख्या में प्राध्यापक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय डॉ. शशिकांत राय मोहम्मदाबाद तहसील के खरडीहा गांव के रहने वाले थे। उन्होंने लंबे समय तक स्वामी सहजानंद डिग्री कॉलेज में प्राध्यापक के रूप में सेवाएं दीं। बाद में वे इसी महाविद्यालय के प्राचार्य भी रहे। खरडीहा महाविद्यालय के भी प्रबंधक रहें। उनकी विद्वता, प्रशासनिक कुशलता और शिक्षा के प्रति समर्पण को सभा में याद किया गया।पीजी कालेज के प्राचार्य प्रोफ० (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय परिवार इस अपूरणीय क्षति से अत्यंत दुखी है। डॉ० राय सड़क हादसे में जख्मी हो गए थे। लखनऊ में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांसें ली, उनका नहीं रहना अकादमी जगत में बड़ा निर्वात पैदा करेगा। पी जी कॉलेज गाजीपुर के सचिव एवं हाई कोर्ट इलाहाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अपर महाधिवक्ता अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रबंध कमेटी के वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष राणा प्रताप सिंह, बालेश्‍वर सिंह, संजय श्रीवास्‍तव, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. अमित सिंह, प्रोफेसर सुजीत कुमार सिंह, डॉ. अजीत कुमार सिंह, वरिष्‍ठ लेखाधिकारी पाण्‍डेय जी आदि लोग उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

वाराणसी रेल मंडल प्रबंधक ने किया रक्‍तदान, कहा- रक्‍तदान महादान

वाराणसी।  मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के अध्यक्षता में  मंडल चिकित्सालय, वाराणसी में मुख्य चिकित्सा …