Breaking News

गाजीपुर: तस्‍करी के लिए बिहार ले जा रहे 93 पेटी देशी शराब के साथ एक तस्‍कर गिरफ्तार  

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थानाध्यक्ष कमलेश कुमार मय हमराह द्वारा ढ़ढनी बाजार में चेकिंग के दौरान मुखबीर खास द्वारा सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति शराब के अवैध परिवहन/तस्करी में लगे हुए हैं। जो गाड़ियों का नम्बर छिपा कर बिहार प्रान्त ले जाकर अधिक कीमतों में बेचते हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा भगीरथपुर गेट के पास एक संदिग्ध पिकप वाहन को रुकवाकर तलाशी ली गई तो वाहन चालक व उसमे बैठे लोग पुलिस टीम को देखकर कुछ दूर पहले ही वाहन रोक कर वाहन से उतर कर इधर –उधर भागने लगे कि पुलिस वालों द्वारा एक व्यक्ति को पकड लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम छोटू बिन्द पुत्र विरेन्द्र बिन्द निवासी ग्राम सहेड़ी थाना नन्दगंज जनपद गाज़ीपुर उम्र करीब 23 वर्ष बताया। पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें कुल 93 पेटी देशी शराब ब्ल्यू लाईम (प्रत्येक पेटी में 45-45 टेट्रा पैक) बरामद हुई। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 82/26 धारा 60/72 आब0 अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Image 1

Check Also

ग्रामसभा के जमीन पर बनें गैंगस्‍टर के मकान को बहरियाबाद पुलिस ने गिराया

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा माफियाओं, अपराधियों एवं संगठित गिरोहों के विरुद्ध चलाए जा रहे …