Breaking News

गाजीपुर: विधायक जैकिशन साहू के उपस्थिति में दो शिक्षको ने सपा की ली सदस्‍यता

गाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के समता भवन में आयोजित सदर विधानसभा की मासिक बैठक के दौरान दो शिक्षक एवं समाजसेवी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में शामिल हो गए। दोनों ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा।सदर विधानसभा क्षेत्र के नैसारा निवासी शिक्षक अर्जुन कुशवाहा तथा मुड़रभा निवासी शिक्षक पंचम पाल को सदर विधानसभा के विधायक जै किशन साहू और सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद ने पार्टी का गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत करते हुए सम्मानित किया।बैठक में विधायक जै किशन साहू ने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का कार्य कर रही है। शिक्षकों और समाजसेवियों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, समीर सिंह, देवेंद्र यादव टीकू, अंजनी कुमार गौरव, आदित्य यादव, विकाश यादव, अमन जायसवाल सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: सीनियर हॉकी प्रतियोगिता के लिए 24 सितंबर को होगा ट्रायल

गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता दिनांक 28 सितम्बर से 03 …