Breaking News

गाजीपुर: सांसद फूलन देवी की जयंती पर सपाईयो ने दी श्रद्धांजलि, बोले गोपाल यादव- प्रेरणा लेने की जरूरत  

गाजीपुर। वीरांगना फूलन देवी की जयंती समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में विधान सभावार मनायी गयी। इसी कड़ी नेसमाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा के तत्वावधान में सुवापुर गांव स्थित यादव मैरिज हाल मे   अन्याय व शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाली सामाजिक न्याय की योद्धा पुर्व सांसद स्व. फुलन देवी की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा वह बहुत ही बहादुर, साहसी होने के साथ साथ संघर्ष की पर्याय थी।  लाख जुल्मों सितम सहने के बावजूद वह संघर्ष करते हुए सड़क से उठकर संसद तक का सफर तय किया वह अपने आप में एक ऐतिहासिक मिसाल है। हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अन्याय के खिलाफ लड़ने की जरूरत है और यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।विधायक जै किशन साहू ने उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा जोर और‌ ज़ुल्म के खिलाफ संघर्ष किया है और पीड़ित तथा शोषित के संग खड़ी हुई है। नेता मुलायम सिंह ने उनके साथ हुये अन्याय और ज़ुल्म को देखते हुए अपने शासनकाल में उनके उपर लगे सारे आरोपों को सरसरी तौर पर वापस ले लिया था और उन्हें मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र से टिकट देकर लोकसभा में भेजकर सम्मान देने का काम किया था।उन्होंने कहा कि आज की सरकार भी ज़ुल्म और अन्याय के रास्ते पर है। बुलडोजर संस्कृति पनप रही है,गरीब सताये जा रहे,उनका घर उजाड़ा जा रहा  हैं,चारों तरफ अराजकता का बोलबाला है।‌‌ गरीबों की कहीं सुनवाई नहीं है। यह सरकार पूंजीपतियों तथा सत्ता संरक्षित अपराधियों को प्रश्रय दे रही है तथा उनका हित संरक्षित करने में व्यस्त हैं।इस अवसर पर मुख्य रूप से पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद,राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुशील जायसवाल तहसीन अहमद, राहुल निषाद आदि  मौजूद थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी इन्द्रदेव निषाद और संचालन जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार बिन्द  ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: 12 अगस्‍त को आयोजित होगा रोजगार मेला, भाग लेगी नामी कंपनियां

गाजीपुर ! जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि ’’उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’’ के अधीन …