गाजीपुर। सनबीम स्कूल महाराजगंज, गाजीपुर के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, प्रभावी नेतृत्व एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित “डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान समारोह सेंट्रम, लखनऊ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन EU Media द्वारा किया गया, जबकि Extramarks द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नेतृत्व एवं योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।विद्यालय के निदेशक नवीन कुमार सिंह जी एवं प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी जी को मिले इस सम्मान से पूरे सनबीम स्कूल परिवार में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। यह उपलब्धि उनके दूरदर्शी नेतृत्व, निरंतर प्रयासों एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पण को रेखांकित करती है।“डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के नाम से जुड़ा यह सम्मान प्राप्त होना हमारे लिए विशेष गौरव की बात है। यह सम्मान हमें और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नए प्रयास करने की प्रेरणा देता है। हम अपने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने हेतु निरंतर प्रयास करते रहेंगे।”“यह सम्मान हमारे पूरे विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणादायी है। हमारे शिक्षक विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके नैतिक, सामाजिक एवं रचनात्मक विकास पर भी निरंतर कार्य करते हैं। इस उपलब्धि से हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है और हम भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि के लिए निदेशक नवीन कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने इस सम्मान को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा बताया।सनबीम स्कूल महाराजगंज भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार, नवाचार एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….