गाजीपुर। आदर्श इंटर कॉलेज, सियावां के तत्वाधान में गुरुवार को जिला स्तरीय अंतर विद्यालयी ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन गैबिपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी में किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के 12 विद्यालयों के कुल 90 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बालकों के 14 वर्ष आयु वर्ग में शिवम यादव, अंश प्रजापति, आकाश यादव, यश प्रजापति, आर्यन व बालिकाओं में आराध्या यादव, अर्पिता रावत ने प्रथम स्थान हांशील किया। 17 वर्ष आयु वर्ग के बालकों में पीयूष शर्मा, जितेंद्र यादव, आकाश कन्नौजिया, हर्ष प्रताप सिंह, आकाश कुमार, अखिल यादव, अशद खान, आयुष यादव, विशाल मौर्या व बालिकाओं में नब्या यादव, तेजश्विनी प्रजापति, खुशी सिंह, आयुषी सिंह ने प्रथम स्थान हांशील किया। 19 वर्ष आयु वर्ग के बालकों में आदित्य दुबे, बाबूलाल यादव, शिवराज यादव व बालिकाओं में संजना ने प्रथम स्थान हांशील किया। निर्णायक मंडल द्वारा अंकों के आधार पर ए.के. नेशनल इंटर कॉलेज औड़िहार की टीम को विजेता घोषित किया गया। संयोजक विद्यालय के खेल प्रशिक्षक गौरव सिंह व गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष व गौतम स्पोर्ट्स ऐकेडमी के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह ने पदक पहना कर खिलाड़ियों को संम्मानित किया। इन्होंने बताया कि 29 सितंबर को मंडल प्रतियोगिता चंदौली के लिए गाजीपुर टीम में चयनित खिलाड़ियों को प्रातः 8 बजे रवाना किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा गाजीपुर खेल कूद समिति के सचिव आकाश सिंह ने कहा कि गाजीपुर का ताइक्वांडो खेल अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है। आयोजन स्थल गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी मंडल व प्रदेश स्तर ही नही बल्कि राष्ट्रीय विद्यालयी खेलों में भी कई पदक जीत चुके हैं, इस एकेडमी के कई खिलाड़ियों ने विद्यालयी स्तर से विश्वविद्यालय स्तर व अब राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले का मान बढ़ा रहें , कइयों की सरकारी भर्तियाँ भी हुईं है। इस अवसर पर आयोजक विद्यालय के प्रबंधक पंकज कुमार सिंह, प्रधानाचार्य हरिनारायण यादव, उप प्रधानाचार्य दुर्गेश प्रशाद, शुभाष भारद्वाज, खुशी मोदनवाल, अल्का मौर्या, मोनी पाल, विशाल कुमार, रविकांत कुमार, वीरेंद्र मौर्या, राजकुमार, युधिष्ठिर चौरसिया इत्यादि उपस्थित रहें।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….