Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में हुआ प्रशासनिक बदलाव

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,  गोरखपुर में दो महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किए गये हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजन मिश्र को छात्र क्रियाकलाप परिषद का प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. वी. एल. गोले को अधिष्ठाता स्नातक अध्ययन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभारी अध्यक्ष के रूप में डॉ. राजन मिश्र, भौतिकी विभाग के प्रो. बी. के. पांडेय का स्थान लेंगे। प्रो. पांडेय अब तक छात्र क्रियाकलाप परिषद के अध्यक्ष के साथ साथ अधिष्ठाता, विस्तार गतिविधियां एवं पुरातन छात्र संबंध का दायित्व निभा रहे थे। प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बेहतर विभाजन के उद्देश्य से अब छात्र क्रियाकलाप परिषद की जिम्मेदारी डॉ. राजन मिश्रा को सौंपी गई है। छात्र क्रियाकलाप परिषद विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की सह-पाठ्यक्रम एवं पाठ्येतर गतिविधियों के संचालन और समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सांस्कृतिक, साहित्यिक, तकनीकी एवं अन्य छात्र गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना परिषद के प्रमुख कार्यों में शामिल है। एक अन्य प्रशासनिक बदलाव के तहत केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. वी. एल. गोले को अधिष्ठाता, स्नातक अध्ययन नियुक्त किया गया है। वे गणित विभाग के प्रो. वी. के. मिश्र का स्थान लेंगे। अधिष्ठाता स्नातक कार्यालय विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों से जुड़ी शैक्षणिक गतिविधियों के समन्वय और सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दोनों नियुक्तियां विश्वविद्यालय की प्रशासनिक एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में की गई हैं।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: कुख्यात बाइक चोर सुक्खु बिन्द गिरफ्तार

गाजीपुर। चोरी की मोटरसाइकिल लेकर घूम रहे एक युवक को जमानियां पुलिस ने घेराबंदी कर …