Breaking News

गाजीपुर: गांधी जयंती पर क्रॉसकंट्री रेस का होगा आयोजन

गाजीपुर! गॉधी जयन्ती के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय गाजीपुर द्वारा दिनांक 02-10-2026 को  महिला/पुरुषो की 05 किमी0 क्रासकंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है, यह दौड़ प्रातः 6.00 बजे नेहरु स्टेडियम गोराबाजार से प्रारम्भ होकर पी0जी0 कालेज चौराहा पुलिस लाईन गेट होते हुए आर्दश बौद्ध इण्टर कालेज से चमड़ा गोदाम तक जाना है, तथा पुनः वापस उसी रास्ते होते हुए नेहरु स्टेडियम गेट पर समाप्त होगी। इच्छुक महिला/पुरुष खिलाड़ी प्रतियोगिता होने से पूर्व प्रातः 5.30 बजे उपस्थित होकर कार्यालय से चेस्ट नम्बर प्राप्त कर निःशुल्क प्रविष्टि कर सकते है, विजेता 06 महिला एवं 06 पुरुष खिलाड़ियो को आकर्षण पुरस्कार दिया जायेगा ।       प्रदेश स्तरीय समन्यवय सबजूनियर बालको की कबड्डी प्रतियोगिता दिनांक 07-10-2026 से 09-10-2026 तक जनपद आजमगढ़ में आयोजित की जानी है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल आज दिनांक 01-10-2026 को प्रातः 10.00 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल में कुल 30 खिलाड़ियो ने प्रतिभाग किया, प्रतिभागीय खिलाड़ियो में से 10 वेस्ट खिलाड़ी का चयन कर मण्डलीय चयन/ट्रायल दिनांक 05-10-2026 को डा० संपूर्णानंद स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स सिगरा वाराणसी में प्रतिभाग करेंगे, चयनित खिलाड़ियो की सूची नीचें अंकित है। कबड्डी खेल के चयन/ट्रायल्स में अंजनी वर्मा कबड्डी प्रशिक्षिका चयनकर्ता/मुख्यनिर्णायक के रूप में अपनी सेवा प्रदान कीं, देवी प्रसाद क्रीड़ा अधिकारी गाजीपुर विशेष रूप से उपस्थित रहें, उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में यह जिला स्तरीय कबड्डी के चयन/ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रदेश स्तरीय समन्यवय सीनियर महिलाओ की बाक्सिंग प्रतियोगिता दिनांक 06-10-2026 से 09-10-2026 तक जनपद झॉसी में आयोजित की जानी है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल दिनांक 02-10-2026 को प्रातः 10.00 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जायेगा। इच्छुक खिलाडी अपनी प्रविष्टि दिनांक 02-10-2026 को प्रातः 09.30 बजे तक दे सकते है साथही चयनित खिलाडी वाराणसी मण्डल में दिनांक 03-10-2026 को अपरान्ह 01.00 बजे तक डा० संपूर्णानंद स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स सिगरा में प्रतिभाग करेंगी । खिलाडी अपने साथ में पात्रता प्रमाण पत्र फोटोयुक्त व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा, प्रवेश निःशुल्क होगा।

Image 1 Image 1

Check Also

तहसील सेवराई में 202 पात्र किसानों को फसल क्षति की सहायता राशि का किया गया भुगतान

गाजीपुर! उपजिलाधिकारी सेवराई ने अवगत कराया है कि तहसील सेवराई क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित …