Breaking News

माधव सरस्वती सीनियर सेक्रेण्ड्री स्कूल गाजीपुर में पाक्सों एक्ट के बारे में बच्चो को किया गया जागरूक

गाजीपुर। विधिक साक्षरता अभियान के अन्तर्गत महिला सुरक्षा को लेकर जिला एवं सत्र न्यायालय के माध्यम से जनपद में जन जागरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को प्रातः 10 बजे माधव सरस्वती सीनियर सेक्रेण्ड्री स्कूल प्रकाश नगर में अपर जिला जज संजय के लाल ने विद्यालय के छात्राओ को जागरूक करते हुए पाक्शो एक्ट केे बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। छात्राओ को बताया गया कि इस तरह की कोई भी घटना किसी के साथ होती है तो उसकी जानकारी डायल 112, 1076 जैसे अन्य सहायता केन्द्रो पर सूचना देनी चाहिए और निःशुल्क न्याय व्यवस्था न्यायालय में उपलब्ध करायी जाती है। इसी तरह जनपद के अन्य शिक्षण संस्थाओ मे न्यायिक अधिकारियो के माध्यम से कानूनी सहायता व कानून के माध्यम से इस पाक्सों एक्ट की घटना में रोक लगायी जा सकती है। इसके लिए सभी को जागरूक होना आवश्यक है। भैया बहनो को स्वयं को सुरक्षित और जागरूकता लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के यशस्वी प्रधानाचार्य अखिलेश मिश्र और सभी आचार्य बन्धु भगिनी उपस्थित रहे इस अवसर पर नासा से उजाला श्रीवास्तव उपस्थित रही।

Image 1 Image 1

Check Also

तहसील सेवराई में 202 पात्र किसानों को फसल क्षति की सहायता राशि का किया गया भुगतान

गाजीपुर! उपजिलाधिकारी सेवराई ने अवगत कराया है कि तहसील सेवराई क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित …