गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में गाजीपुर जिले का अब दबदबा कायम हो गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नवीन श्रीवास्तव को प्रदेश प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया है। नवीन श्रीवास्तव को भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता बनाये की नियुक्ति की खबर से जिले में खुशी की लहर दौड़ गयी। भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उन्हे फोन कर बधाई देने लगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाशय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, महामंत्री विष्णु सिंह, नगर अध्यक्ष अजय कुशवाहा, नगरपालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल, पंकज सिंह चंचल, विनोद अग्रवाल, डा. सानंद सिंह, सिंहासन कुशवाहा, जितेंद्र नाथ पांडेय, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर सिंह कुशवाहा, शिवशंकर गुप्ता, शशांक राय, राजेश चौहान, जिला महामंत्री अवधेश राजभर, सुमित तिवारी जिला मंत्री हंसराज राजभर, पप्पू कुशवाहा, मार्कण्डेय चौहान, सचिन कन्नौजिया, शैलेंद्र कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, लहजू सिंह कुशवाहा, सुरेश श्रीवास्तव आदि लोगों ने बधाई दी।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….