Breaking News

गाजीपुर: घायल सब्‍जी विक्रेता विजय के परिजनों से मिले सपा के राष्‍ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा

गाजीपुर। अलीपुर मदरा निवासी सब्जी विक्रेता विजय कुशवाहा के आवास पर कुशवाहा महासभा तहसील जखनियां के पदाधिकारियों के साथ पहुँचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना क्रम की पूरी जानकारी प्राप्त की तथा उनके पिता नरसिंह कुशवाहा जी को आर्थिक सहायता प्रदान किया। ​समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि दिनांक 6/11/26 की शाम लगभग 6 बजे बेखौफ अपराधियों ने बेरहमी से चाकू व बीयर की बोतल से हमला कर विजय कुशवाहा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वर्तमान में वे गंभीर अवस्था में बीएचयू अस्पताल में भर्ती हैं। ​दुखद बात यह है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मुख्य अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रही है। भाजपा शासनकाल में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश में कुशवाहा समाज के शोषित व पीड़ित वर्गों पर हो रहे अत्याचार दिखाई नहीं दे रहे हैं।कुशवाहा समाज पर हो रही आपराधिक घटनाओं पर मौन रहना सरकार की नियति बन चुका है। ​इस घटना से पूरे कुशवाहा समाज में भारी आक्रोश है। पुलिस प्रशासन अपराधियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करे,अन्यथा समाज सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर जिला सचिव नरेन्द्र कुशवाहा,छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा,पप्पु कुशवाहा ग्राम प्रधान,तहसील अध्यक्ष प्रिंस कुशवाहा,इन्दुशेखर मौर्य, कमलेश,गुलाब,पिंटू,रमाशंकर कुशवाहा, रामनारायण,रामकृत, रविकांत,रामप्रसाद,कैलाश, रवि,सरवन,अशोक,दया,संतोष,राजू तथा रमाकांत कुशवाहा आदि समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: मोहांव गोलीकांड से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर हाइवे पर चक्‍काजाम

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहांव गोली कांड में मृतक के परिवारजनों व आक्रोशित ग्रामीणों …