Breaking News

गाजीपुर: जुआ खेलने के विवाद में ग्राम प्रधान संजय बिंद ने चलाई गोली, एक की मौत, दूसरा घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहांव गांव स्थित पासीपुरवा में सोमवार रात तालाब के किनारे जुआ खेलने के दौरान विवाद हो गया। जिसमे ग्राम प्रधान बकराबाद संजय बिंद के अपने पिस्‍टल से गोली चला दी, गोली लगने से दो युवक मोहाव निवासी अजय पासी 28 वर्ष और इस्‍लामाबाद निवासी सुरेंद्र राम घायल हो गये जिन्‍हे उपचार के लिए गाजीपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्‍हे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान अजय पासी की मौत हो गयी और सुरेंद्र का इलाज चल रहा है। अजय पासी तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह मजदूरी करके परिवार को भरण-पोषण करता था। अजय पासी की तीन वर्षीय बेटी भी है। उसकी पत्‍नी ने बताया कि वह पांच मिनट में लौटने की बात कह कर घर से निकले थे। दूसरा घायल सुरेंद्र राम जो राजमिस्‍त्री का कार्य करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की परिस्थितियों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की पड़ताल शुरू की है। एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा के अनुसार, नौ नवंबर की रात करीब 10:30 बजे मोहांव गांव के पासीपुरवा में तालाब के किनारे आठ से दस लोग जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान ग्राम सभा बकराबाद का प्रधान संजय बिंद पुत्र फिरंगी अपने दो-तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा। वह भी जुआ खेलने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और संजय बिंद ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गोली चलने की घटना के बाद गांव में तनाव और चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: मोहांव गोलीकांड से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर हाइवे पर चक्‍काजाम

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहांव गोली कांड में मृतक के परिवारजनों व आक्रोशित ग्रामीणों …