गाजीपुर। पारिवारिक विवादों को चलते सैदपुर रामजी इंडियन गैस एजेंसी काफी समय से बंद चल रही है क्षेत्र के अगल-बगल काफी कनेक्शन होने के कारण लोगों को गैस की किल्लत होने का सामना करना पड़ रहा है। राम जी इंडियन गैस एजेंसी पर तकरीबन ₹25000 का कनेक्शन है उपभोक्ताओं को गैस किल्लत का सामना करना पड़ा। इंडियन गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को गैस वितरण का कार्य कराया जा रहा है। जिसमें अगल-बगल की 10 गैस एजेंसी वितरण कर रही है। सादात नंदगंज भीमापार मखदुमपुर सिधौना चहानिया अकबरपुर सहित सैदपुर तहसील के अंतर्गत आने वाली एजेंसियों से गैस वितरण कराया जा रहा है। उपभोक्ताओं के सामने इस समय काफी समस्या केवाईसी को लेकर है केवाईसी के नाम पर गैस संचालक उपभोक्ताओं से ₹500 मनमानी वसूली कर रहे हैं। वहीं पर भुगतानकर्ता ने बताया गैस ना तो समय से मिलता है ना जगह फिक्स है। संचालक अपने तरीके से गैस वितरण करते हैं। प्रति सिलेंडर गैस पर ₹50 कोई ₹60 तो कोई ₹100 ज्यादा ले रहे हैं। पूछे जाने पर कहते हैं कि 15 किलोमीटर 18 किलोमीटर से आकर गैस बंटता है इसका खर्चा कौन देगा। जबकि मोबाइल पर मैसेज 1015 का ही आता है। इस बाबा सैदपुर सप्लाई इंस्पेक्टर संतोष सिंह से बात हुआ उन्होंने कहा कि मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं है। अगर संचालक ज्यादा रेट ले रहे तो उन पर कार्रवाई होगी।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….