Breaking News

जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख इनामी बदमाश प्रिंस ढेर

जौनपुर। पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश मारा गया है। खेतासराय थाना क्षेत्र में बुधवार की भोर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मारा गया। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. अजय पाल शर्मा ने दी। ढेर हुए बदमाश की पहचान प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र प्रेम नारायण सिंह निवासी ईश्वरी नेवादा थाना सराय ख्वाजा के रूप में हुई। बदमाश सात साल से फरार चल रहा था। हत्या, लूट गैंगस्टर जैसे 37 मुकदमे इस पर दर्ज थे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सपाइयों ने लिया देश की रक्षा करने का संकल्प

गाजीपुर। अदम्य साहस और शौर्य की प्रतीक वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर जिलाध्यक्ष …