वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट आयोजित दो दिवसीय लिट टेक फिएस्टा अभ्युदय 2025 का उद्घाटन आई0एफ0एस0 डा0 रवि कुमार ने फीता काटने के पष्चात दीप प्रज्ज्वित कर किया इस दौरान अशोका इंस्टीट्यूट के चेयरमैन ई0 अंकित मौर्या , वाईस चेयरमैन डा0 अमित मौर्या डायरेक्टर अशोका डा0 सारिका श्रीवास्तव अशोका स्कूल ऑफ बिजनेस के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुभव मौर्या दि स्माल इण्डस्ट्री एसोसिएशन वाराणसी के सचिव नीरज पारिख ,इंण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष व पवन उद्योक के सी0ई0ओ0 राजेष भाटिया मंचासीन रहे। कार्यक्रम शुरु होने से पहले पहलगाम में आतंकी घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि आई0एफ0एस0 डा0 रवि कुमार ने अपने संबोधन में छात्रों से कहाकि सबसे पहले आप अपने उद्देश्य को पहचानें आप क्या क्या कर सकते हैं उसको पहचानें क्योंकि नौकरी केवल एक परिवार को पालने भर की है और सरकारी नौकरियां सीमित संख्या में हैं । आप अपने गुरुजनों के प्रति आस्था रखें जबतक आप उनके प्रति अपनी आस्था नहीं रखेंगें वो आप पर पूरा ध्यान नहीं रख पाएंगे क्योंकि गुरु द्रोणाचार्य ने भी सारा ज्ञान अर्जुन को ही दिया क्योंकि अर्जुन के मन में गुरु के प्रति प्रबल आस्था थी आप अनुशाषित रहिए आपकी पहचान आपकी राष्ट्रीयता से होती है आपका राष्ट्र अगर कुशल है तो आप कुशल हैं क्योंकि विदेशों में आपके पासपोर्ट की भी इमेज होती है जरुरत है पहले हम उसे उस लायक बनाएं । नौकरी और सेवा का फर्क समझाते हुए बताया नौकरी में आप अपने इंट्रेस्ट को सर्वाेपरी रखते हैं और सेवा में आप अपने देश के इंट्रेस्ट को ऊपर रखते हैं दोनों में अंतर है। उन्होंने बताया संघ लोक सेवा आयोग बहुत सारी सेवाओं के लिए आमंत्रित करता है उसमें आप जा सकते हैं बहुत सारी सर्विसें आपके विषय से संबंधित हैं आपको केवल मेहनत करना है आप किसी भी क्षेत्र में सेवा दे सकते हैं। इंण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने छात्रों को बताया कि आज युवाओं की सोच बन गयी है पढाई करके नौकरी करनी है आप नौकरी का भूत अपने सर से उतार दें क्योंकि नौकरी चंद लोगों के लिए ही है आपके अंदर कुछ कर गुजरने की क्षमता है खुद का उद्योग लगाईए आप अपने जो भी आईडिया है उसपर मेहनत करें उन्होंने छात्रों का बिजनेस एक सूत्र बताया कि कोशिश कर हल निकलेगा आज नहीं तो कल निकलेगा अर्जुन के तीर सा निशाना साध जमीन से भी जल निकलेगा। कोशिशें जारी रख कुछ कर गुजरने की जो आज थमा थमा से है वो चल निकलेगा। दि स्माल इण्डस्ट्रीज एसोसिएषन के सचिव नीरज पारिख ने बच्चों को पढाई के साथ अपना उद्यम स्थापित करने पर जोर और कहा कि आप अपने श्रम से एक ऐसा उद्यम स्थापित करें जिससे अन्य युवाओं को रोजगार मिल सके और देष की जीडीपी के साथ समाज को आगे ले जाने का काम करें। डायरेक्टर अशोका डा0 सारिका श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया और छात्रों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अभ्युदय साहित्य ,तकनीक एवं इंटरप्रेन्योरशिप पर विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गयी है जिसमें प्रदेश के अन्य संस्थानों के प्रतिस्पर्धी छात्र छात्राओं ने भाग लिया और 24 घण्टे के हैकथान में 35 अलग अलग तरह के समस्याओं के समाधान को खोजा। कार्यक्रम में अतिथियों के अलावा डीन एकेडमिक प्रो0 एस0के0 शर्मा ,प्रो0 यू0के0 बनर्जी, डा0 बृजेश सिंह, ई0 असीम देव अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। उद्घाटन के पश्चात् अतिथियों ने टेक फेस्ट में छात्रों द्वारा प्रदर्षित माडलों का अवलोकन किया। इस दौरान संस्थान परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताएं चल रही थी जिसमें टेक सृजन के तहत ,रोबो सूमो,रोबो साकर,ई स्पोर्ट्स (बीजीएमआई )एण्ड फायर प्रतियोगिता ,कोड स्टार्म ,कोर सिंक ,थिंक लिंक पोस्टर प्रतियोगिता और साहित्य स्पेक्ट्रम में पोयटिक बाटल,ट्रेजर हंट,डिक्लेमेषन,एैड मैड (एडवर्टीजमेंट मैडनेस),बेस्ट शॉट ऑन द स्पॉट,षिंकिंग शिप,क्राफ्ट ए टेल के माध्यम से इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न संस्थानों के छात्र छात्राओं को पुरष्कृत किया गया। टेक्निकल इवेंट कोड स्टार्म कंप्टेटिव कोडिंग चैलेंज में आशा इंस्टीट्यूट सीएसई ब्रांच के रामअवतार चौहान प्रथम स्थान, शेपा सीएसई के यशवंत कुमार राय द्वितीय स्थान, और अशोका इंस्टीट्यूट एआईएमएल के सोमेष तिवारी तीसरे स्थान पर रहे। थिंकिंग पोस्टर प्रजेंटेशन में एसएमएस की आदिति यादव प्रथम ,इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स की आकांक्षा सिंह और अषोका इंस्टीट्यूट की प्रेयशी मौर्या ,आंचल यादव द्वितीय, अशोका के जितेष गुप्ता और सुशानी एन बरनवाल तीसरा स्थान प्राप्त किया। रोबो सूमो में अशोका सीएसई टीम डार्क टेक्नो क्रंच के सोनू दुबे यथार्थ राय शोभित पाण्डेय और अमित मौर्या प्रथम ,अशोका ईसीई टीम आयरन स्ट्रिंकर्स के शिवम कुमार नागेश्वर पाण्डेय और सिद्धार्थ सिंह दूसरे स्थान पर रहे । रोबो साकर में अशोका की टीम डार्क टेक्नो क्रंच के सोनू दुबे अभिषेक पाल ईसीई और शोभित पाण्डेय अमित मौर्या और सत्य प्रकाश सीएसई ब्रांच को प्रथम स्थान पर रहे पोयटिक बैटल में अशोका इंस्टीट्यूट बी फार्मा के नदीम खान प्रथम,घनश्याम सिंह पीजी कालेज बी कॉम की श्रेया जायसवाल द्वितीय और अशोका एमबीए की सत्या राय को तीसरे स्थान पर रही । ट्रेजर हंट में अशोका एआईएमएल ब्रांच के शिवम सिंह, शिवम गुप्ता, पुनीत कुमार यादव, आदित्य प्रताप चौबे प्रथम स्थान ,अशोका ईसीई के तन्नू शर्मा, प्रवीण कुमार, आदर्ष सिंह और शिवांषु विष्वकर्मा द्वितीय स्थान, अशोका एमबीए की रितिका सिंह, प्रियांषी ंिसंह, मुस्कान सिंह और काजल कुमारी तृतीय स्थान पर रहे । क्राफ्ट टेल में सनबीम वीमेंस कालेज भगवान पुर बी कॉम की छात्रा संकृति राय अशोका एमबीए के दयाषंकर पासवान द्वितीय स्थान,सनबीम भगवपान पुर की शुभांगी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं । एैड मैड इवेंट में अशोका सीएसई की छात्रा अनन्या कुमारी, दीक्षा मौर्या, जानवी राय मानसी श्रीवास्तव को प्रथम स्थान अशोका बी फार्मा के अंकित कुमार, निधि तिवारी, प्रियांशी राय और रश्मि मौर्या द्वितीय स्थान और अषोका बी फार्माा के आदर्श सिंह अभिजीत विष्वकर्मा अतुल कृष्ण राय और गौरांषी गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । डिक्लेमेशन इवेंट में सनबीम वीमेंस कालेज भगवानपुर बीसीए की छात्रा कात्यायनी कुमारी,एसएमएस बीसीए के छात्र आदर्श पाण्डेय द्वितीय स्थान और अशोका एमबीए के स्नेहल यादव तीसरे स्थान पर रहे । बेस्ट शॉट आन द स्पॉट इवेंट में अशोका सीएसई के अभय प्रताप सिंह प्रथम, अशोका बी फार्मा की छात्रा मिमांषा मिश्रा द्वितीय सनबीम वीमेंस भगवानपुर की छात्रा विशाखा सिंह तृतीय स्थान शिंकिंग शिप ईवेंट में सनबीम वीमेंस कालेज बीएससी बायो की छात्रा वैष्णवी बनर्जी प्रथम, अशोका स्कूल ऑफ बिजनेस बीबीए की छात्रा मान्या श्रीवास्तव द्वितीय,अशोका एमबीए हिमांशु सिंह और बीफार्मा के शषांक सिंह तृतीय स्थान पर रहे । कोर सिंह मॉडल प्रजेंटेषन ईवेंट में अशोका इलेक्ट्रिकल इंजी0 की दीपशिखा, राहुल वर्मा, और सूर्यकांत प्रथम, इसी विभाग से प्रियांशु उपाध्याय गौरव यादव, अक्षरा, और शिवम सिनहा द्वितीय स्थान और एआईएमएल की सिमरन तृतीय स्थान पर रहीं। स्टार्टअप सिमुलेशन चैलेंज इवेंट में सनबीम वीमेंस कालेज भगवानपुर बी कॉम की रुप बर्मन काव्या खन्ना, माधवी सिंह, शांषा यादव, और शिखा राय की टीम ने प्रथम स्थान, अशोका बीबीए की छात्राएं अंजलि मौर्या, विशाखा राव, हर्षिता निषाद, और प्रिया गुप्ता टीम को दूसरा स्थान, अशोका सीएसई की छात्राएं अंकिता यादव, मानस अग्रवाल, गायत्री आर्या और और अक्षत को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पुरष्कार वितरण के अशोका इंस्टीट्यूट के चेयरमैन ई0 अंकित मौर्या ने किया धन्यवाद ज्ञापन डा0 शर्मीला सिंह ने किया कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए निर्णायक मण्डल अतिथियों एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं व अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….