Breaking News

सीनियर राष्‍ट्रीय बालीबाल चैंपियनशिप के लिए शेरपुर के शिवम उपाध्‍याय व रूपेश यादव का हुआ चयन

गाजीपुर! जयपुर राजस्थान में  7 से 13  जनवरी  तक होने वाले सीनियर राष्ट्रीय  बालीबाल  चैंपियनशिप के लिए क्षेत्र के शेरपुर कला  निवासी शिवम उपाध्याय व शेरपुर खुर्द गांव के रूपेश यादव पुत्र राजाराम यादव  का चयन हुआ है। जिला बालीबाल संघ सहित अन्य खिलाड़ियों ने खुशी जताई है। कोच नवीन कुमार  उपाध्याय  ने बताया कि   28 दिसम्बर  टीटी नगर स्टेडियम भोपाल  में   चयन  प्रतियोगिता में दोनो खिलाड़ीयो ने  भाग लिया था। शानदार प्रदर्शन के आधार पर इनका  मध्य प्रदेश की  टीम में हुआ। वह जयपुर (राजस्थान)  में  आयोजित   सीनियर राष्ट्रीय बालीबाल  प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इससे  पहले  शिवम उपाध्याय  व रूपेश यादव ने    कई बार सीनियर नेशनल खेल चुके है।और शिवम  उपाध्याय  इंडियन आर्मी   में कार्यरत है। शेरपुर बालीबाल खेल के संरक्षक हरिहर राय, डा. राधेश्याम राय, नवीन राय,मनोज राय, पंकज राय, अश्विनी राय ,अमृत राय,बुच्चू उपाध्याय ,सिंटू राय , मोहन यादव, सुभाष यादव,अवधेश यादव  आदि  ने चयन पर खुशी जताई है।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …