Breaking News

पूर्वांचल में तीखी धूप से दिन में बढ़ा पारा, कई वर्षों का रिकार्ड टूटा

वाराणसी। मंगलवार को तीखी धूप ने जनवरी में गर्मी का पिछले चार वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। इससे पहले साल 2021 की जनवरी की सर्दियों में ऐसी तपिश देखने को मिली थी। गर्मी की वजह ऊनी कपड़ों में लोग असहज होते दिखे। जबकि जनवरी में अभी 10 दिन बाकी हैं। बृहस्पतिवार से मंगलवार के बीच 72 घंटों में दिन के पारे में 9.2 डिग्री का उछाल आया है। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 17.4 डिग्री था जबकि सोमवार को यह 26.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। मौसम विभाग का कहना है कि यह पछुआ हवाएं न होतीं तो दिन के तापमान में और उछाल आता। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है 40 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार पछुआ से कोहरा छंटा। कोहरे की नामौजूदगी से तपिश भरी धूप सीधे जमीन तक पहुंची और पारे में उछाल दिखा। 23 जनवरी तक मौसम ऐसे ही रहने वाला है। 24 से कोहरे की मौजूदगी से पारे में गिरावट की संभावना है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …