Breaking News

ट्राफिक जाम है गाजीपुर नगर की सबसे बड़ी समस्या- गुड्डू केशरी

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर के सभागार में एसडीएम सदर द्वारा बुलाई गई अतिक्रमण के संदर्भ में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष गुड्डू केशरी द्वारा एक ज्ञापन नगर की समस्या व उसका समाधान दिया गया  समस्या एवं समाधान का ज्ञापन देकर उनसे निवेदन किया की यह बहुत पुराना शहर है छोटे-छोटे गलियों टाइप का मुख्य रास्ता होने से यहां ट्राफिक जाम की बहुत बड़ी समस्या व परेशानी है जिसका निराकरण करने से ही अतिक्रमण जैसे गंभीर समस्या से निपटा जा सकता है व्यापार मंडल के जिला महामंत्री प्रिंस अग्रवाल ने कहा कि बगैर इस समस्या का निदान किए नगर का विकास व्यापारियों को सुविधा नहीं हो सकती है, जिला उपाध्यक्ष अतीक अहमद रायनी ने कहा कि आए दिन जाम की समस्या से नई सब्जी मंडी सहित आसपास के बाजार के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है इस अवसर पर व्यापार मंडल की तरफ से जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश केशरी गुड्डू जिला महामंत्री राकेश अग्रवाल प्रिंसश्याम चौधरी जिला उपाध्यक्ष अतीक अहमद रायनी, आदि उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …