प्रयागराज। महाकुंभ मेले में अब जानी मानी फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की एंट्री हो गई है। ममता गृहस्थ जीवन से संन्यास लेकर अब संतों का जीवन व्यतीत करेंगी। उन्हें महामंडलेश्वर बनाया गया। शुक्रवार को ममता कुलकर्णी भगवा वस्त्र धारण कर महाकुंभ के सेक्टर नंबर 16 में स्थित किन्नर अखाड़े के शिविर में पहुंचीं। यहां पर उनका पट्टाभिषेक किया गया। ममता कुलकर्णी के आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सायं साढ़े छह बजे ममता ने संगम पर पिंडदान किया। इसके बाद उनका पट्टाभिषेक होगा। किन्नर अखाड़े की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी शुक्रवार को किन्नर अखाड़ा में महामंडलेश्वर बन गयी। संगम पर पिंडदान के बाद उनके पट्टाभिषेक की तैयारी किन्रर अखाड़े में शुरू कर दी गई। उनका नाम अब श्री यामिनी ममता नंद गिरि होगा।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….