Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर परिसर में भारत का 76वाँ गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया| एमएमएमयूटी में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो जे पी सैनी ने सबसे पहले परिसर स्थित वाग्देवी माँ सरस्वती एवं पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये| तदुपरांत, नए प्रशासनिक भवन पर कुलपति ने तिरंगा फहराकर समारोह का विधिवत आरम्भ किया| इस अवसर पर कुलपति ने एन सी सी कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत परेड का निरीक्षण भी किया| कार्यक्रम स्थल आगमन पर कुलपति प्रो सैनी को विवि छात्र क्रिया कलाप परिषद् के अध्यक्ष प्रो बी के पांडेय ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण विवि छात्र क्रिया कलाप परिषद् के अध्यक्ष प्रो बी के पांडेय ने किया| कार्यक्रम में विवि के शिक्षक डॉ सुधीर नारायण सिंह एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं क्रमशः यशवर्धन ओझा एवं अदिति शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। गणतंत्र दिवस पर अपने संबोधन में कुलपति ने काकोरी काण्ड के नायकों अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकुल्ला खां, रोशन सिंह और राजेंद्र लाहिड़ी के बलिदान की चर्चा की और कहा कि इन सभी और अन्य राष्ट्र नायकों ने इसलिए बलिदान दिया कि हम एक स्वाधीन राष्ट्र में सांस ले सकें। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में हम सभी की अलग अलग भूमिका है, और आप चाहे जिस भी भूमिका में हों, डॉक्टर हों, अध्यापक हों, कोई भी हों, आप अपनी भूमिका ईमानदारी से पूरी करें यह भी देश सेवा है। उन्होंने प्रौद्योगिकी के छात्रों से कहा कि इस समय की जरूरत है कि आप सब तकनीकी कौशल से लैस होकर नौकरी देनेवाले बने न कि नौकरी मांगने वाले। तो अगर आप पढ़ लिख कर उद्यमी बने और लोगों को रोजगार दें, यही आप के लिए सच्ची देश सेवा होगी।अपने उद्बोधन में कुलपति ने लोगों को महापुरुषों और शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने और संवैधानिक आदर्शों का सम्मान करने की सलाह दी| उन्होंने विश्वविद्यालय की हालिया उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि यह सभी उपलब्धियां एक व्यक्ति की नहीं हैं बल्कि सामूहिक हैं और जब हम सभी अपनी अपनी भूमिका का सम्यक निर्वाह करते हैं तो उपलब्धियां स्वतः प्राप्त होती हैं। संचालन दिव्यांश राठौर और शताक्षी श्रीवास्तव जा की धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजन मिश्र ने किया। वन्दे मातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ|

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …