Breaking News

सपा के मुखिया अखिलेश यादव की बेटी ने राष्‍ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में दिखाया अपना कौशल

लखनऊ। मोदी इक्वेस्टेरियम एकेडमी मेरठ में चल रही राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने भाग लिया और क्वालीफायर राउंड को पूरा किया। अदिति यादव का यह दूसरा मुकाबला था। अदिति यादव ने सुबह 9 बजे यंग हॉर्स चैंपियनशिप इवेंट में भाग लिया। शो जंपिंग के इस इवेंट में अदिति ने 80 मीटर ऊंची बाधा को 45 सेकेंड के समय के साथ पूरा किया। अदिति यादव 15 फरवरी को अपने आखिरी राउंड में भाग लेंगी। 15 को होने वाले इवेंट के बाद राष्ट्रीय घुड़सवारी चैंपियन की भी घोषणा की जाएगी। 16 फरवरी को प्रतियोगिता का समापन होगा। वहीं जब यह लोगों को पता चला कि अदिति पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव की बेटी हैं, तो उनसे मिलने को लेकर उत्साह नजर आया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …