लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सीनियर सिटीजन को लेकर बड़ा फैसला लिया है, जिससे प्रदेश के पांच लाख बुजुर्गों को फायदा होगा. सरकार अब वित्तीय वर्ष 2025-26 में इन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ देगी इसके लिए बजट में 8103 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है. अभी तक प्रदेश में 60 लाख बुजुर्गों को प्रतिमाह एक हजार रुपये के हिसाब से हर तीन महीने में वृद्धावस्था पेंशन दी जाती है. लेकिन इस वित्तीय वर्ष 65 लाख बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन दी जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार इस बजट में वृद्धावस्था पेंशन का बजट बढ़ाकर 8103 करोड़ रुपये करने की तैयारी कर रही है. इससे पहले 2024-25 वित्तीय वर्ष में समाज कल्याण विभाग को इसके लिए 7377 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया था, जिसके बाद विभाग की ओर से नए वित्तीय वर्ष में 726 करोड़ रुपये अधिक बजट की मांग की गई थी. जिसे योगी सरकार बढ़ा सकती है. इसके साथ ही इस वित्तीय वर्ष में पाँच लाख नए पात्रों को भी वृद्धावस्था पेंशन के साथ जोड़ा जाएगा।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….