Breaking News

बसपा सुप्रीमो मायावती का ऐलान, उनके जीते जी कोई उत्तराधिकारी नहीं

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अब एक बार फिर से उतराधिकारी पद पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है. उन्होंने रविवार को कहा है कि बसपा का उत्तराधिकारी उनके जीते जी कोई भी कांशीराम के पद चिन्हों पर चलने वाला ही होगा। मायावती ने सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार पोस्ट करते हुए लिखा, बीएसपी, देश में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के मानवतावादी आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के कारवाँ को सत्ता तक पहुँचाने हेतु, मान्यवर श्री कांशीराम जी द्वारा सब कुछ त्यागकर स्थापित की गई पार्टी व मूवमेन्ट, जिसमें स्वार्थ, रिश्ते-नाते आदि महत्वहीन अर्थात बहुजन-हित सर्वोपरि है। उन्होंने आगे लिखा, इसी क्रम में मान्यवर श्री कांशीराम जी की शिष्या व उत्तराधिकारी होने के नाते उनके पदचिन्हों पर चलते हुए मैं भी अपनी आखिरी सांस तक हर कुर्बानी देकर संघर्ष जारी रखूंगी ताकि बहुजन समाज के लोग राजनीतिक गुलामी व सामाजिक लाचारी के जीवन से मुक्त होकर अपने पैरों पर खड़े हो सकें।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …