Breaking News

गाजीपुर: फुटबाल खेल के लिए 18 फरवरी को होगा ट्रायल

गाजीपुर। जिला क्रीडा अधिकारी अरविन्द यादव ने बताया है कि  जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के तत्वाधान में सब जूनियर बालको की फुटबाल का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 18-02-2025 को प्रातः 10.00 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जाना सुनिश्चित हुआ है । इच्छुक बालक अपनी प्रविष्टि दिनांक 18-02-2025 को प्रातः 09.30 बजे फुटबाल प्रशिक्षिका संगीता यादव को दे सकते है साथही CRS  नम्बर एवं पात्रता प्रमाण पत्र जिला फुटबाल संघ से प्रमाणित फोटोयुक्त व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा ।  सब जूनियर बालको की जन्मतिथि 01-01-2011 से 31-12-2012 के मध्य हो ।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …