Breaking News

वाराणसी: जेके सीमेंट द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच में अर्किटेक्ट एसोसिएशन चैंपियन

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट खेल मैदान पर जेके सुपर सीमेंट द्वारा आयोजित सीमित 15 ओवर के मैच में आर्किटेक्ट एसोसिएशन की हुई जीत। मैच की शुरुआत में आर्किटेक्ट एसोसिएशन ने टॉज जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए इंजीनियर एसोसिएशन ने 13.5 ओवर में मात्र 164 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। इसके जवाब में बल्लेबाजी करते हुए आर्किटेक्ट एसोसिएशन की अंतिम जोडी ने मैच की अंतिम गेंद पर मैच को जीत लिया। रोमांच भरे मैच में कई बार मैच ने करवट ली लेकिन अंततः आर्किटेक्ट एसोसिएशन की टीम ने मैच जीत लिया। जेके सुपर सीमेंट द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता आर्किटेक्ट एसोसिएशन के बल्लेबाज आलोक ने 58 रन बनाए और दो विकेट प्राप्त किए इस प्रकार उन्हें के मैन ऑफ द मैच के पुरष्कार से सम्मानित किया गया। बेस्ट बालर अर्किटेक्ट एसोसिएशन के गेंदबाज दानिश जिन्होंने पांच विकेट प्राप्त किए और बेस्ट बैट्समैन इंजीनियर मोजीज रहे जिन्होंने 18 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली। आर्किटेक्ट एसोसिएशन के कप्तान हिमांशु श्रीवास्तव और इंजीरियर एसोसिएशन के कप्तान अजय सिंह रहे। मैच के दौरान आर्किटेक्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेष कुमार दीक्षित एवं इंजीनियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कृपा शंकर सिंह ने विजेताओं को पुरष्कृत किया। अन्य विषिष्ट लोगों में जेके सीमेंट के टेक्निकल मैनेजर नवीन निश्चल पाण्डेय एवं वरिष्ठ निर्माण सलाहकार संजय कुमार सिंह एवं अशोका इंस्टीट्यूट सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रशांत कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …