Breaking News

महाकुंभ के श्रद्धालुओं को खूब लुभा रहा है नंदगंज का इलाहाबादी अमरुद

ग़ाज़ीपुर। प्रयागराज में लगे महा कुंभ में इलाहाबादी अमरूद श्रद्धालुओं को खूब लुभा रहा है।इलाहाबादी अमरूद अपने बेमिसाल स्वाद के लिए जाना जाता है।प्रयाग राज महा कुंभ से स्नान कर आए नंदगंज क्षेत्र के एक श्रद्धालु ने बताया कि  संगम स्नान के बाद लोग इलाहाबादी अमरुद को खाना खूब पसंद कर रहे हैं। शहर मे जगह-जगह ठेलों पर अमरुद की खूब बिक्री हो रही है। इलाहाबादी अमरुद अपने स्वाद और रंग-रूप से हर किसी को आकर्षित कर रहा है। संगम स्नान कर लौट रहे श्रद्धालु अमरुद को चख कर बड़े मात्रा में खरीदारी कर अपने  घर भी ले जा रहे हैं। इलाहाबादी अमरूद 100 रुपये तो वही देशी 50 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रहा है। श्रद्धालुओं  ने यह भी बताया कि अमरूद की दुकान  पर आने वाला हर व्यक्ति अमरूद को चख रहा है और दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालु भी अमरूद की खरीदारी कर साथ ले जा रहे है।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …