Breaking News

इंटर कालेज खालिसपुर गाजीपुर में दूसरे के स्‍थान पर परीक्षा दे रहा मुन्‍ना भाई गिरफ्तार

गाजीपुर। इंटर कालेज खालिसपुर में हाईस्‍कूल के मैथ की परीक्षा में एक मुन्‍ना भाई पकड़ा गया जो दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहा था। इस संदर्भ में इंटर कालेज खालिसपुर के केंद्र व्‍यवस्‍थापक ने बताया कि सुबह हाईसकूल की मैथ की परीक्षा हो रही थी जिसमें अनुक्रमांक-1252075248 शैफ अहमद परीक्षार्थी के स्‍थान पर नीबूलाल पुत्र रामदयाल ग्राम बहुअरा दिलदारनगर परीक्षा देते समय पकड़ा गया, जिसके खिलाफ नोनहरा थाने में एफआईआर दर्ज कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …