Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोखरपुर में आर्थिक महोत्सव अर्थव्य ’25 का हुआ भव्‍य आयोजन

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के फाइनेंस क्लब, जो वर्ष 2022 में स्थापित किया गया था, ने अपने वार्षिक आर्थिक महोत्सव अर्थव्य ’25 के दूसरे संस्करण का भव्य आयोजन किया, जिसके प्रमुख प्रायोजक ‘फ्लोट 24×7’, ‘ट्रीटन क्लब’, ‘IMS कोचिंग’, ‘गणेश मिष्ठान’, ‘स्टॉकग्रो’, और ‘फाइव सेंसस’ हैं। इस कार्यक्रम की शुरुआत उद्घाटन समारोह से हुई, जिसमें विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स, प्रो. विनोद कुमार गिरि ने वार्षिक आर्थिक उत्सव का दीप प्रज्वलन किया। इसके बाद पारंपरिक तरीके से कुलगीत प्रस्तुत किया गया और कार्यक्रम की शुरुआत की गई। फाइनेंस क्लब के अध्यक्ष डॉ. एल. बी. प्रसाद ने आयोजकों की सराहना की और कहा कि यह क्लब छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा है, जो उन्हें वित्तीय प्रबंधन की समझ विकसित करने और आर्थिक रूप से सशक्त बनने में सहायता प्रदान कर रहा है। समन्वयक डॉ. भारती शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अर्थव्य’25 के विभिन्न आयोजनों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि ‘मेगाबक्स’, ‘बैक टू पवेलियन’, ‘डॉलर डिस्कशन’, ‘द हाइस्ट’, ‘बिज़नेस टाइकून’ और ‘राइज़ टू टॉप’ जैसे प्रतिस्पर्धात्मक आयोजन छात्रों के बीच वित्तीय समझ एवं बौद्धिक क्षमता को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्य अतिथि प्रो. विनोद कुमार गिरि द्वारा अर्थव्य’25 का टीज़र लॉन्च किया गया। टीज़र, आगामी दो दिवसीय कार्यक्रमों की एक झांकी थी। प्रो.वी. के. गिरि  ने मंच से साझा किया कि यह उनका यहां दूसरा आगमन है, और वे स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने उपस्थित सभी को बधाई देते हुए आईपीएल, केबीसी की शुरुआत तथा स्टॉक एक्सचेंज से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही, उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि फाइनेंस क्लब एक विशिष्ट मंच के रूप में उभर रहा है, जो छात्रों को वित्तीय प्रबंधन की गूढ़ समझ प्रदान कर रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्य में इस दिशा में कार्य करने वाला यह दूसरा विश्वविद्यालय है,जो इसे और अधिक प्रशंसनीय बनाता है। विशिष्ट अतिथि श्री चंद्रप्रकाश प्रियदर्शी ने संबोधन में, कौटिल्य द्वारा रचित ‘अर्थ्यशास्त्र’ के सिद्धांतों के माध्यम से अर्थव्य महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने समझाया कि वित्तीय ज्ञान केवल धन संचय का साधन नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक एवं प्रशासनिक मूल्य भी है। साथ ही, धन और संपत्ति के बीच के अंतर को स्पष्ट करते हुए, चार महत्वपूर्ण सिद्धांत – व्यवहार्यता, लाभप्रदता, आवश्यकता एवं समाधान पर बल दिया, जो व्यवसाय एवं समाज के लिए आधारस्तंभ हैं। समन्वयक डॉ. उग्रसेन ने धन्यवाद ज्ञापन  प्रस्तुत करते हुए आयोजन को इसकी परिणति तक पहुंचाया। उन्होंने सभी आयोजकों, प्रतिभागियों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ऐसे शैक्षिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह का विधिवत समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिससे संपूर्ण आयोजन एक गरिमामय एवं स्मरणीय रूप में संपन्न हुआ। अर्थव्य ’25 के उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स, प्रो. विनोद कुमार गिरि, जन संपर्क अधिकारी, डॉ. अभिजीत मिश्र, प्रबंधन विभाग के प्रमुख और फाइनेंस क्लब के चेयरमैन, डॉ. एल. बी. प्रसाद, पंजीयक श्री चंद्रप्रकाश प्रियदर्शी, कार्यक्रम संयोजक डॉ. भारती शुक्ला, डॉ. उग्रसेन, और विश्वविद्यालय के फाइनेंस क्लब के सचिव, इ. बिजेन्द्र पुष्कर उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में फाइनेंस क्लब के मुख्य सदस्यों – यशराज, आयुषी रंजन, रोहित गौड़, अब्दुल कलाम, प्रियंका अग्रवाल, सुमित शर्मा और मानवेंद्र शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस आर्थिक महोत्सव के कार्यक्रम में प्रथम दिन ‘बैक टू पवेलियन’, ‘डॉलर डिस्कसन’, ‘राइज़ टू टॉप’ का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में अभी तक 350 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेने के लिए पंजीकरण कर लिया है। इसके साथ–साथ ऑनलाइन इवेंट्स जैसे ‘फिस्कल शॉट्स’ ‘मीम वार’ और ‘ ऐड मैनिया ’ की शुरुआत एक सप्ताह पहले ही हुई थी जिसमे लगभग 200 से 250 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इन इवेंट्स के विजेताओं को कार्यक्रम के अंतिम दिन पुरस्कृत किया जाएगा। इस महोत्सव में विश्वविद्यालय के छात्रों को अपने हुनर को दिखाने का मौका मिलेगा। द्वितीय बार आयोजित हों रहे इस आर्थिक महोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए कार्यक्रम समिति ने अभी से पेटी बांध ली है।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …